फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वॉर्ड 5 में बिजली के 5 पोल गिरे, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 200 घरों की बिजली हुई ठप, बिजली विभाग ने पुलिस में दी लिखित शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। वॉर्ड-5 में बिजली के पांच खंभे गिर गए। बताया जा रहा है कि जेसीबी चालक की लापरवाही के कारण ये पोल गिरे हैं। पास में मौजूद बच्चे बाल-बाल बचे। बिजली विभाग ने मामले की शिकायत पुलिस को लिखित रूप में कर दी है। बुधवार रात फ्रेंड्स कॉलोनी में बिजली के 5 पोल गिरने से करीब 200 घरों की बिजली सप्लाई रुक गई।
लोगों ने बताया कि वॉर्ड में एक कॉलोनाइजर ने नगरपरिषद की सड़क को खोदने के लिए जेसीबी से खुदाई कराई थी। सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल की नींव में जेसीबी चालक ने खुदाई कर दी थी। इस वजह से 5 पोल सड़क पर गिर पड़े। पोल गिरते समय वहां से गुजर रहे 2 बच्चे बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई सुमित गर्ग बताते हैं कि बिजली के कुल 5 पोल गिरे हैं। जिनके नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। इसके अलावा कॉलोनाइजर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें