फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: श्री श्याम बसंत महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



गुरुग्राम। श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल की ओर से श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का दो दिवसीय 38वां श्री श्याम बसंत महोत्सव शुक्रवार से शुरू होगा। महोत्सव के पहले दिन शाम 5 बजे श्री सिद्धेश्वर मंदिर से भव्य ध्वजा, कलश और शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी। यात्रा मंदिर से शुरू होकर बड़ा बाजार, सदर बाजार होते हुए अग्रसेन चौक पहुंचेगी और वहीं से वापस मंदिर परिसर में समापन होगा। मंडल के प्रधान राजकुमार कौशिक ने बताया कि दूसरे दिन अतुल कटारिया चौक के पास स्थित शुभ कन्वेंशन सेंटर (शुभ वाटिका) में भव्य श्याम बाबा का जागरण आयोजित किया जाएगा। जागरण में बाबा का रंग-बिरंगे फूलों से विशेष शृंगार किया जाएगा, वहीं मंदिर और आयोजन स्थल को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन




मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि इस भव्य आयोजन में बदरवाल ग्रुप के चेयरमैन सुशील भारद्वाज और गुरुग्राम के विधायक एवं श्री श्याम परिवार महासंघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। रात 8:15 बजे से शुरू होने वाला यह जागरण प्रभु इच्छा तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें