फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर होंगे आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन
विज्ञापन

गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में खेल विभाग हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 26 से 30 मई तक चलेगा और जिले के विभिन्न खेल स्टेडियमों व खेल नर्सरियों में इसका आयोजन होगा
विज्ञापन



कार्यक्रम के अनुसार 26 मई को नेहरू स्टेडियम गुरुग्राम, 27 मई को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल खेल परिसर, 28 मई को राजीव गांधी खेल परिसर मढ़-पटौदी, 29 मई को अजीत स्टेडियम धनवापुर तथा 30 मई को ताऊ देवी लाल खेल परिसर सोहना में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। सभी शिविर सुबह 6 बजे से शुरू होंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में योग वॉलंटियर अजीत प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देंगे। विभाग की ओर से सभी प्रशिक्षकों को अपने-अपने प्रशिक्षण केंद्रों पर प्रशिक्षुओं सहित भाग लेने के निर्देश दिए गए है। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि खेल विभाग हरियाणा के निर्देशों के तहत खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं युवाओं को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें