फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हितेन वशिष्ठ की बेल्ट का रंग व्हाइट से हुआ येलो

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। आरके स्पोर्ट्स अकादमी में कराटे कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा का नेतृत्व मुख्य परीक्षक राजेंद्र तंवर के साथ सत्येंद्र यादव, दीपक, पिंटू एवं राहुल ने किया। परीक्षकों ने प्रतिभागियों के कराटे कौशल, तकनीक, अनुशासन, फिटनेस व आत्मविश्वास की बारीकी से जांच की और प्रत्येक प्रत्याशी का समग्र मूल्यांकन किया।
विज्ञापन




परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों में व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट पर प्रमोट हितेन वशिष्ठ, येलो से ऑरेंज बेल्ट पर रुद्रिका और युवान, ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट पर राजीव यादव और आर्यन, ग्रीन से ब्लू बेल्ट पर सनाया और निहान यादव तथा ब्राउन-2 से ब्राउन-1 बेल्ट पर रौनक का नाम शामिल है। परीक्षकों ने सफल प्रतिभागियों को उनके कठिन परिश्रम के लिए बधाई दी और आगे और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य परीक्षक राजेंद्र तंवर ने बताया कि इस तरह की कलर बेल्ट परीक्षाए हर तीन माह पर आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं का उद्देश्य कराटे सीखने वाले बच्चों की प्रगति का नियमित मूल्यांकन करना तथा उनकी तकनीकी कमियों को पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें