फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच दिवसीय प्रभावशाली कक्षा अवलोकन प्रशिक्षण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के निर्देशानुसार कैप्टन इंदु बोकन कसाना प्रिंसिपल डाइट सह जिला शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में पांच दिवसीय प्रभावशाली कक्षा अवलोकन प्रशिक्षण का बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण दो दिन ऑनलाइन मोड वह तीन दिन ऑफलाइन मोड में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिले के सभी बीआरपी व एबीआरसी ने भाग लिया। इस दौरान इसीओ टूल के 3 एरिया में 9 एलिमेंट तथा 29 व्यवहारों पर चर्चा की गई। ईटी विंग के प्रभारी अरुण राघव ने बताया कि यह प्रशिक्षण शिक्षा को एक नई दिशा प्रदान करेगा। इसके द्वारा कक्षा का प्रभावशाली तरीके से अवलोकन किया जा सकेगा।यह विद्यार्थियों तथा अध्यापकों के लिए लाभदायक होगा। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के तौर पर बिमला देवी, महिमा, स्वतंत्र त्रिपाठी व सोनम यादव ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्नेहल, ऑर्डिनेटर डाइट प्राध्यापक डॉक्टर ओमबीर यादव व बिंदु दक्ष, डाइट इंचार्ज पृथ्वीराज, डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक महेंद्र, रामकिशन वत्स, उषा शर्मा, नेहा शर्मा, मनोज शर्मा, सविता व अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें