- बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, डांस और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। पांच दिवसीय जिला स्तरीय बाल महोत्सव-2025 का शुभारंभ सिविल लाइन्स स्थित जॉन हॉल में हुआ। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे विविध प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन बच्चों ने पोस्टर मेकिंग, ग्रुप डांस, सोलो क्लासिकल डांस, सोलो सॉन्ग और रंगोली प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जिला बाल कल्याण परिषद गुरुग्राम के तत्वाधान में तथा हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशानुसार कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता, मानद महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित महोत्सव की अध्यक्षता कमलेश शास्त्री, मंडल बाल कल्याण अधिकारी ने की।
जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा हुड्डा ने बताया कि यह महोत्सव 14 से 18 अक्तूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि सुषमा गुप्ता ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने निर्णायक मंडल के सदस्यों सराबनी, नरेंद्र, मोंटी शर्मा, उमा, सैलेंद्र, डॉ. संदीप मैहरा, दीपक, महिमा, प्रीती सैनी और सुनीता रानी को सम्मानित किया।