फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पांच गोवंश मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। जिला पुलिस द्वारा गोकशी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहम्मद पुर अहीर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच गोवंश को मुक्त कराया है। एक आरोपी सुरेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र छोटे लाल पटेल निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश को वाहन सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

तावडू सीआईए की टीम को सूचना मिली कि सुरेन्द्र कुमार वर्मा निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश, जो वर्तमान में समयपुर बादली दिल्ली में रह रहा है, अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी का काम करता है और वह छोटा हाथी वाहन में पांच गोवंश भरकर हरियाणा से राजस्थान ले जाने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने गांव शेखपुर मोड़ पटौदी रोड के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद पुलिस को संदिग्ध वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया तो आरोपी वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन सहित उसे काबू कर लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें पांच गोवंश बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें