फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नगीना में सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
नगीना के मुख्य चौक गोरवाली में लगा कूड़े का ढेर।
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत कर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कस्बे में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, अटी पड़ी नालियों और बढ़ते अतिक्रमण से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों व पंचायत सदस्यों ने नूंह के उपायुक्त (डीसी) को लिखित शिकायत सौंपकर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है।



ग्रामीणों के अनुसार, पूरे नगीना मुख्य बाजार और गौरवाली चौक पर गंदगी का आलम है। माता मंदिर से गौरवाली चौक तक नालियां कूड़े से बजबजा रही हैं। वहीं, गौरवाली चौक व रिक्शा स्टैंड से लेकर बगीची मंदिर और ब्राह्मण चौपाल तक रास्तों पर भारी अतिक्रमण हो चुका है, जिससे आवागमन और जल निकासी पूरी तरह बाधित हो रही है। वार्ड पंच राधा रानी, कैलाश, ओमकार, भारती व ग्रामीण मुरारी, नवीन सहित अन्य लोगों ने डीसी से तुरंत अतिक्रमण हटवाकर नालियों की सफाई कराने की मांग की है। साथ ही करहेड़ा रोड से ब्राह्मण चौपाल तक भविष्य में अतिक्रमण रोकने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन


-
प्रशासन के सभी अधिकारियों से कई बार इस संबंध में शिकायत की है लेकिन प्रशासन के सभी अधिकारी मूक बने हुए है।
रजत जैन,अध्यक्ष, सर्व जातीय सेवा समिति

-






नगीना में अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो यहां महामारी फैलने की पूरी आशंका है। प्रशासन को इस ओर तुरंत कड़े कदम उठाने चाहिए।

कमल शर्मा

-

सफाई व्यवस्था को लेकर हमने डीसी साहब को लिखित शिकायत भेज दी है। हमारा उद्देश्य यही है कि प्रशासन जल्द से जल्द हरकत में आए और आम जनता को इस नारकीय जीवन से राहत मिल सके।
विज्ञापन


-ओमकार साहू, वार्ड- 3 मेंबर



प्रशासनिक अधिकारियों से इस गंभीर विषय पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सरकार जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकालेगी। हमें उम्मीद है कि जल्द ही गलियां साफ होंगी।

-नितिन दूबे (एमिनेंट पर्सन, हरियाणा सरकार)।






शिकायत मिलने के बाद सरपंच को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि आगामी तीन दिनों के भीतर इस पूरी समस्या का समाधान किया जाए।
विशाल आजाद, बीडीपीओ नगीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें