फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एरोबिक्स जिम्नास्टिक राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
एरोबिक्स जिम्नास्टिक नेशनल्स के लिए 50 से 60 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। एरोबिक्स जिम्नास्टिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम के चयन को लेकर जिले में सोमवार को चयन ट्रायल आयोजित किए गए। हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के एडमिनिस्ट्रेटर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस ट्रायल में प्रदेश के करीब 50 से 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें जिले के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 16 नवंबर तक राजस्थान के जयपुर में किया जाएगा।
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया के दौरान हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश, कुलविंदर सिंह और राजकुमार राघव चयन समिति के सदस्य के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा जिम्नास्टिक्स कोच एवं प्रोग्राम स्टाफ से नवीन सैनी, मनीष उत्तम और राहुल शर्मा भी उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया में अंतरराष्ट्रीय जज नरेंद्र और सपना गुप्ता तथा राष्ट्रीय जज प्रियंका ने भी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें