फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महिला ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना अंतर्गत देवीलाल कॉलोनी में एक महिला ने रविवार को जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया और मृतका के मायके वाले को जानकारी दी। मृतका के पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू की है।
मृतका की पहचान बबली रानी के रूप में हुई है। सोमवार को गुरुग्राम पहुंचे बबली रानी (मृतका) के पिता व मथुरा (उत्तर प्रदेश) के अंडीग गांव निवासी गुलाब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2022 में बेटी की शादी अलवर (राजस्थान) नोहरगांव निवासी मोहित के साथ की थी। कम दहेज लाने व पैसों के लालच में बबली रानी का पति मोहित व ससुर फूल सिंह परेशान करते थे। उन्होंने मोहित को रुपये भी भेजे थे, इसके बाद भी उनकी बेटी को परेशान किया गया। प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहरीले पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति मोहित व ससुर फूल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है ताकि विवाहिता के आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें