फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में अलग-अलग स्थानों पर लगी आग: सदर बाजार में बंद दुकान से निकली भीषण लपटें, दमकल की टीम ने पाया काबू

Sun, 08 Nov 2026 11:29 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। सूचना मिलते ही संबंधित फायर स्टेशन की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
gurugram fire - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में रविवार की देर शाम करीब 7.30 बजे सदर बाजार में आर्य समाज मंदिर के पास एक बंद दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना के समय दुकान बंद थी, जिस कारण आग लगने की जानकारी काफी देर बाद आसपास के लोगों को मिल पाई। 
विज्ञापन


दुकान से उठती आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। 

स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की अन्य गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं है। 
विज्ञापन


 दुकान में रखा सामान आग की चपेट में आने से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें इतनी तेज है कि आसपास की दुकानों तक इसके फैलने का खतरा पैदा हो गया है। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं ।फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। दुकान में हुए नुकसान का आकलन भी आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा। 

Trending Videos

  • सेक्टर 13 स्थित राजीव नगर में साइकिल की दुकान में आग लग गई। इस घटना में दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। 
  • अर्जुननगर में स्क्रैप की दुकान में आग लगी है, जिससे काफी नुकसान हुआ है। 
  • पुलिस लाइन के जे टावर में भी आग लगी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 
  • खांडसा रोड स्थित पायल आयरन एंड हार्डवेयर ट्रेडर्स दुकान में आग लगी। जिससे दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। 
  • डीएलएफ फेज 4 स्थित एक इमारत के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में आग लग गई। 
विज्ञापन

नई बस्ती में कृष्णा पैलेस के सामने एक दुकान में आग लग गई। सभी आग लगने की घटनाओं की जानकारी मिलते ही संबंधित क्षेत्र की फायर स्टेशनों की दमकल गाड़ियां व टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें