फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी कंटेनर की फैक्ट्री में लगी आग

विज्ञापन
गुरुग्राम के बादशाहपुर-दरबारीपुर रोड पर स्थित एसी फैक्ट्री में लगी आग के धुएं को देखते हुए लोग। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
बादशाहपुर में एसी कंटेनर बनाने की फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर सटे गांव बादशाहपुर में दरबारीपुर रोड पर अवैध रूप से चल रही एसी के कंटेनर बनाने वाली फैक्ट्री में वेल्डिंग करते समय शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री मेें रखा पूरा सामान जल गया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही फैक्ट्री में लगे कर्मचारी बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की दस गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं फैक्ट्री संचालक के पास दमकल विभाग से एनओसी नहीं होने के कारण फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
दरअसल, बादशाहपुर गांव में दरबारीपुर रोड पर काफी समय से इनवायरोटेक इंजीनियरिंग के नाम से एसी के कंटेनर बनाने की फैक्ट्री बिना दमकल विभाग की एनओसी के चलाई जा रही थी। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे फैक्ट्री में वेल्डिंग करने का काम चल रहा था। जिससे शॉर्टसर्किट हो गई और फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में कुछ केमिकल के ड्रम भी रखे गए थे, जिससे आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग की प्राथमिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में आग बुझाने के कोई सुरक्षा के संसाधन नहीं थे और विभाग से एनओसी भी नहीं है। जानकारों के अनुसार एक वर्ष पहले भी इस फैक्ट्री में आग लगने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
फैक्ट्री में आग किन कारणों से लगी है, इसका पता नहीं चल पाया है। एनओसी नहीं होने के कारण फैक्ट्री को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। - आईएस कश्यप, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें