फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की टोपी फेंककर मारपीट करने का मामला, दो हफ्ते बाद भी पुलिस के खाली हाथ

Thu, 06 Jun 2019 11:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुग्राम। नमाज पढ़कर लौट रहे युवक की टोपी फेंककर मारपीट करने के मामले को दो सप्ताह बीत गए हैं, लेकिन पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। मामले में आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस 500 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन आरोपी को पकड़ना तो दूर पुलिस उसका नाम तक पता नहीं कर पाई है। सीसीटीवी फुटेज को ही पुलिस अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।

विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले सदर बाजार स्थित जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे मोहम्मद बरकत अली को शराब के नशे में धुत युवकों ने रोक लिया था। इसमें एक युवक से उसकी बहस हो गई थी जिस पर उसने मारपीट शुरू कर दी। आरोप था कि युवक ने उसकी टोपी फेंककर उससे मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। इस पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी, लेकिन पुलिस ने जांच के दौरान जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो पाया कि मामला बिल्कुल उल्टा है।

युवक की टोपी नहीं फेंकी गई। थप्पड़ मारने से टोपी सरकते ही बरकत अली ने यह टोपी जेब में रख ली थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) पुलिस उपायुक्त पश्चिम सुमेर सिंह के नेतृत्व में गठित किया हुआ है। एसआईटी ने मामले की जांच के लिए 450 से अधिक कैमरे जांच लिए और 500 से अधिक लोगों से पूछताछ कर ली, लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें