फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शराब के ठेके के ऊपर बने अहाते में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजकर आग पर पाया काबू, आग लगने के कारणों का पता नहीं चला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित डिस्कवरी वाइन हाउस के साथ बने शराब के ठेके के ऊपर बने अहाते में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों आग लग गई। अहाते में फाइबर और लकड़ी का काम किया जा रहा था। अहाते में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में काला धुआं छा गया और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की करीब नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
सोमवार की दोपहर करीब 12.30 बजे अहाते में आग लगी। अहाते के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। ऐसे में आग लगने की सूचना दोपहर 12.55 बजे दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दो-तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद कुल नौ दमकल गाड़ियों ने अहाते में लगी आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। आग लगने से अहाते में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-29 फायर स्टेशन से सब ऑफिसर नरेश कुमार ने बताया कि दोपहर 12.55 बजे अहाते में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर तुरंत नौ गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाया जा सका। अहाते में जले सामान के नुकसान का आकलन नहीं हो सका है। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें