फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पिज्जा की दुकान में लगी आग, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइटर से गैस चूल्हा जलाने के दौरान हुआ धमाका, साथ लगता सैलून भी चपेट में
विज्ञापन

लाखों का सामान जलकर हुआ खाक


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। पटौदी पुलिस चौकी के पास रविवार की रात को एक पिज्जा की दुकान में आग लगने से उसमें काम करने वाली महिला बुरी तरह से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आग उस दौरान लगी जब महिला लाइटर से चूल्हा जला रही थी। गनीमत रही कि आग से सिलिंडर नहीं फटा, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। वहीं आग ने समीप ही बने एक सैलून को भी अपनी जद में ले लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

फायर अधिकारी के अनुसार पटौदी पुलिस चौकी के पास पूनम नामक महिला की कुल्हड़ पिज्जा की दुकान है। रात को 9 बजे के करीब पूनम ने जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए लाइटर जलाया तो धमाके के साथ आग भड़क गई। जिसकी चपेट में आकर पूनम बुरी तरह से झुलस गई। आसपास के लोगों से उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। गनीमत रही कि सिलिंडर नहीं फटा, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं आग की लपटों ने पिज्जा की दुकान के साथ लगते गुलशन ग्लेमर हेयर कट के नाम से एक सैलून को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन इस बीच पिज्जा की दुकान व सैलून में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम के फायर ऑफिसर आर्यन यादव ने बताया कि तकरीबन साढ़े 9 बजे हमें दुकान में आग की सूचना मिली थी। भीम नगर फायर स्टेशन से गाड़ी भेजी गई। तकरीबन आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने से एक महिला झुलस गई, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें