फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिनौला में कूड़े में लगी आग, हाईवे पर फैला धुआं

विज्ञापन
हाईवे पर कूड़े में लगी आग को बुझाते हुए दमकलकर्मी। स्तोत, अधिकारी
विज्ञापन
-सर्विस रोड किनारे कई दिनों से जमा था कूड़ा, दमकल ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास बिनौला में सर्विस रोड किनारे जमा कूड़े में अचानक आग लग गई। आग से उठने वाला धुआं हाईवे तक पहुंच गया। धुआं अधिक होने के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सर्विस रोड के किनारे कई दिनों से बड़ी मात्रा में कूड़ा जमा था। इसमें पॉलिथीन समेत अन्य तरह का कचरा था। लोगों का कहना है कि बिनौला क्षेत्र में कई औद्योगिक इकाइयां होने के बावजूद खाली स्थानों और सड़क किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इससे क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है। लोगों ने बताया कि सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। कूड़े में आग लगने के बाद धुआं फैलने से समस्या और बढ़ जाती है। लोगों ने सड़क किनारे कूड़ा डालने पर रोक लगाने के साथ नियमित सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ऑफिसर नरेंद्र सिंह ने बताया कि बिनौला में सड़क किनारे कूड़े में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल की एक गाड़ी मौके पर भेजी गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें