गुरुग्राम। यातायात पुलिस में बृहस्पतिवार को 47 नए जोनल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत की मौजूदगी में हुई। उन्होंने जोनल अधिकारियों को जिले की सड़कों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसीपी प्रतीक गहलोत ने सभी नए जोनल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में यातायात के सुचारू प्रवाह पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। ब्यूरो