फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बालूदा मार्ग पर बने मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों का नुकसान, कारणों की नहीं हुई पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर-4 स्थित एक मकान में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं आग लगने के कारणों की भी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मकान मालिक भूपेंद्र राघव ने बताया कि घटना शुक्रवार करीब चार बजे की है। कमरे में लगे टीवी पैनल से शुरू हुई थी। जो धीरे धीरे फैलने लगी। कमरे के अंदर अभी खिड़कियां बंद होने के कारण अंधेरा छा गया। दमकल विभाग के जयवीर भड़ाना बताते हैं कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। कारणों की अभी पुख्ता पुष्टि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें