गुरुग्राम। यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ऑटो और एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। जांच के दौरान दोनों वाहनों पर कुल 61 लंबित चालान मिले, जिनकी जुर्माना राशि 3.01 लाख रुपये है। मोटरसाइकिल पर 38 चालान लंबित थे, जिनकी राशि 1.70 लाख रुपये थी। साथ ही ऑटो पर 23 चालान लंबित मिले, जिनकी राशि 1.31 लाख रुपये थी। जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने पर दोनों वाहनों को जब्त कर दिया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद