फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना की एक बेकरी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। कस्बे में स्थित एक निजी बेकरी में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने से बेकरी में रखी मशीन, सामान, फर्नीचर आदि जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता हासिल की। वहीं, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


रविवार को देर रात करीब 11 बजे कस्बे के वार्ड नंबर 14 स्थित कोलीवाड़ा में एक बेकरी में अचानक आग लग गई। बेकरी में आग लगने से जब धुआं बाहर निकलने लगा तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम ने दो गाड़ियों को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बेकरी को त्रिलोक सिंह पुत्र केशर सिंह कई वर्षों से चला रहे हैं। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो सका है। पीड़ित त्रिलोक सिंह के पुत्र धीरज ने बताया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। वहीं, फायर ब्रिगेड विभाग के अधिकारी जयवीर भड़ाना सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया है। आग लगने से किसी की जान हानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें