फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अज्ञात कारणों से लगी आग, चार गाड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव कलवाड़ी के नजदीक ट्रांसपोर्ट कार्यालय के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल के गांव कलवाड़ी के नजदीक बुधवार दोपहर एक ट्रांसपोर्टर कार्यालय के पास खड़ी गाड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लगने से चार वाहन जलकर राख हो गए। हादसे में दो कैंटर पूरी तरह जल गए, जबकि दो अन्य गाड़ियों के केबिन आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। इसके अलावा एक जेनरेटर भी जल गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


बिलासपुर मार्ग पर गांव कलवाड़ी के समीप एक ट्रांसपोर्टर कार्यालय के साथ खेत के पास गाड़ियों की पार्किंग बनी हुई है। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे खेत के आसपास अचानक आग लग गई, जिसके बाद पास की झाड़ियों में आग फैलते हुए पार्किंग में खड़ी गाड़ियों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह खेत में लगी झाड़ियों में आग फैलना माना जा रहा है, हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें