फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस की दबिश में गोमांस व बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। थाना बिछोर पुलिस ने गोकशी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव नई के जंगल क्षेत्र में दबिश दी। हालांकि मौके से आरोपी फरार होने में सफल रहे, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा गोवंश, 80 किलोग्राम गोमांस व एक मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गांव नई के जंगल में गोकशी कर मांस को मोटरसाइकिल के जरिए आसपास के गांवों में बेचते हैं। पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद चार व्यक्ति भागने लगे। मुखबिर ने भाग रहे युवकों की पहचान सरीफ, अरमान उर्फ अवतार, मुस्तकीम उर्फ पप्पू और हकीम के रूप में की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके पर तलाशी लेने पर पुलिस को एक जिंदा गोवंश, करीब 80 किलो गोमांस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें