फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डिवाइडर से कार टकराने के मामले में चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हुई थी मौत, एक युवक हुआ था घायल, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना के अंतर्गत गोल्फ कोर्स रोड पर मेट्रो स्टेशन के पास 16 जनवरी की रात को तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के मामले में चालक मोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस हादसे में सिविल इंजीनियर की मौत हो गई थी। जबकि एक अन्य युवक निकलेश परिदा घायल हो गया था। मामले में 26 जनवरी को निजी अस्पताल में उपचाराधीन निकलेश के बयान दर्ज किए गए।
निकलेश परिदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह उद्योग विहार स्थित कीस्टोन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट में अकाउंटेंट के पद पर नौकरी करता है। कंपनी में अनिल यादव, बिलाल व मोहित भी नौकरी करते हैं। 16 जनवरी की रात 11.40 बजे मोहित की होंडा सिटी कार में निकलेश, अनिल व बिलाल कंपनी के काम से डीएलएफ फेज-5 स्थित एक कंपनी में जा रहे थे। रात करीब 12.30 बजे जब कार गोल्फ कोर्स रोड अंडरपास सेक्टर-42/43 के पास पहुंची तो तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित कार चालक साइड से डिवाइडर से टकरा गई। इससे पीछे बैठे निकलेश व अनिल को गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में सीकर (राजस्थान) के फतेहपुरा गांव निवासी व साॅफ्टवेयर इंजीनियर अनिल यादव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

निकलेश परिदा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहित द्वारा तेज रफ्तार व लापरवाही से कार चलाने के कारण यह हादसा हुआ था। निकलेश परिदा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने डीएलएफ फेज-1 थाना में धारा 106(1), 125(बी), 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार के चालक मोहित को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है। कार में सवार बिलाल के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। -चंदगीराम, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें