फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जनगणना के काम में कोताही बरतने वाले 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युद्धस्तर पर पूरा करें जनगणना का काम, कोताही नहीं होगी बर्दाश्त : आयुक्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम मानेसर के आयुक्त प्रदीप सिंह ने जनगणना से जुड़े कार्य में कोताही बरतने वाले 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाई है। आयुक्त ने लापरवाही बरतने को लेकर नगर निगम अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें निर्देश देते हुए आयुक्त ने कहा कि जनगणना के कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। इस काम में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयुक्त के आदेशों पर मंगलवार को आठ लोगों के खिलाफ मानेसर थाना व तीन लोगों के खिलाफ थाना खेड़की दौला में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। आयुक्त प्रदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जनगणना के कार्य में मिली सभी जिम्मेदारी को अधिकारी व कर्मचारी अपना कर्तव्य समझते हुए समय पर पूरा करें। जनगणना के माध्यम से ही भविष्य की योजना, परियोजनाओं का खाका तैयार किया जाता है। जनगणना के वास्तविक आंकड़े के अनुसार ही आमजन को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे जनगणना का कार्य अपेक्षा के अनुसार नहीं है। पर्याप्त संसाधन और मैनपावर के बावजूद परिणाम में कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयुक्त ने संयुक्त आयुक्त, निगम आयुक्त, एक्सईएन और एसडीओ को सूक्ष्म मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जिन एन्यूमरेटर ने एप पर डाटा अपलोड नहीं किया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई करें। आयुक्त ने निगम के संयुक्त आयुक्त और जनगणना के नोडल अधिकारी पुनीत कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि सीएससी सेंटर संचालक और स्कूलों के प्रतिनिधि यदि जनगणना के काम में सहयोग नहीं कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिक्षा बोर्ड को लिखते हुए उन पर कार्रवाई करें। इसके अलावा कोताही बरतने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें