फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अधिवक्ता व रिश्तेदार से थाने में मारपीट के आरोप में प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- थाने में हमला कर जेब से 10,530 रुपये निकालने का आरोप
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-9ए थाने में अधिवक्ता और उसके रिश्तेदार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। फरीदाबाद निवासी अधिवक्ता तुषार शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने 11 अगस्त को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में थाने में मौजूद पांच लोगों और पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

तुषार शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को वह अपने रिश्तेदार अरुण कुमार के पारिवारिक मामले के सिलसिले में सेक्टर-9ए थाना पहुंचे थे। आरोप है कि वहां महिला मुख्य सिपाही प्रेम, अरुण की पत्नी सपना, सास सुनीता, नरेश, तरुण और राजू ने उनके साथ मारपीट की। बेहोश होकर गिरने के बाद उनकी जेब से 10,530 रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज, रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें