नोएडा। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन का स्टॉक बुधवार को खत्म हो गया। यदि बृहस्पतिवार सुबह वैक्सीन नहीं पहुंची तो लोगों को दिक्कत हो सकती है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 286 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। दोपहर 1:30 बजे के बाद इमरजेंसी में आए मरीजों को वैक्सीन नहीं लग पाई। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि बृहस्पतिवार को वैक्सीन की 50 डोज आने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह से वैक्सीन का संकट बना हुआ है। पिछले दिनों अस्पताल में बिसरख सीएचसी से एंटी रेबीज वैक्सीन की 75 वाइल मंगाई गई थीं। ब्यूरो