फिरोजपुर झिरका। थाना अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता अरशद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे बच्ची घर के बाहर बने भूसा घर से भूसा लेने गई थी। तभी मौके पर घात लगाए बैठे गांव के कुछ लड़के और राजस्थान के एक गांव के निवासी उसे अपहरण कर अपने साथ ले गए।
पिता अरशद ने बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जाकिर, अख्तर, राहुल, जमशेद, अखिल, तौफीक, रफीक (निवासी खेडली खुर्द) और जुनैद, जुननी, जुम्मन (निवासी खुशपुरी) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना प्रबंधक निखिल ने बताया कि शिकायत मिलने पर तत्परता से मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही बच्ची को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद