नूंह। चोरी की मोटरसाइकिल रखने वाले एक आरोपी को नूंह शहर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया,जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। नूंह शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी नगीना के बुखारका गांव निवासी कमलखां चोरी की मोटरसाइकिल रखता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को उसके पास से भिवाड़ी थाने में चोरी के मुकदमे की मोटरसाइकिल यूपी 12 बीएफ 1933 को बरामद किया है। जांच अधिकारी हरीप्रेम ने बताया कि आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है। संवाद