फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो रक्षक को मिली जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर । गो-रक्षक को सोमवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई । उसकी शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी । पीड़ित सत्य प्रकाश ने बताया कि पहले भी उन पर जानलेवा हमले हो चुके हैं। जिसमें उनको 12 टांके आए थे।
विज्ञापन

पुलिस की शिकायत के अनुसार सत्यप्रकाश को सोमवार को फोन पर गो तस्करों द्वारा जान से मारने की धमकी मिली । उनका कहना है कि बीते शनिवार और रविवार की रात को जिन गो तस्करों को पुलिस की सहायता से पकड़वाया था, उनके ही के लोग फोन कर मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । उन्होंने बताया साहिल कुरैशी मुुझे जान से मारने की धमकी देता है और कहता है कि रोड पर ट्रक से कुचल देंगे । उन्होंने बताया गो तस्करों के खिलाफ पुलिस के आला अधिकारियों को भी शिकायत दी हुई है । उन्होंने बताया कि हरियाणा में गो तस्करों को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी दी हुई है जो कि विचाराधीन है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें