फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोवंश के चारे क लिए दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। झिरका में सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सक्रिय संस्थाओं द्वारा सेवा कार्य लगातार करने का कार्य वाली संस्था श्री अखंड रामायण पाठक एवं सुंदरकांड सेवा समिति ने मेवात क्षेत्र गौशाला समिति को गोवंश के चारे के लिए 31,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। यह राशि गौशाला समिति के मैनेजर शंकर कौशिक को सौंपी गई।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष परमेंद्र कौशिक ने बताया कि उनकी संस्था शहर में धर्म प्रचार के उद्देश्य से समय-समय पर रामायण पाठ और सुंदरकांड का आयोजन करती है। ये आयोजन शादी-विवाह, शुभ अवसरों और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान संगीतबद्ध शैली में किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि समिति इन आयोजनों के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेती, बल्कि जो भी दान या दक्षिणा प्राप्त होती है, उसे समाज सेवा के कार्यों में लगाया जाता है। इस अवसर पर संरक्षक ज्ञानचंद गोयल, परमलाल सैनी, आचार्य ओमप्रकाश शास्त्री, पंडित शिवकुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश, सुशील पंडित सहित काफी लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें