फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाहनों की टक्कर होने पर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच-48 पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर दो बाइकों में मामूली टक्कर होने पर दो पक्षों में खूब मारपीट हुई। हाईवे पर हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई भी शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची है। पुलिस भी वायरल वीडियो के बारे में पता लगा रही है कि यह एनएच-48 पर किस क्षेत्र का और कब का है।
बताया जा रहा है कि करीब 30 मिनट तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे में दोनों पक्षों के युवकों को चोटें आईं हैं। वायरल वीडियो में दो पक्षों के युवक एक-दूसरे को थप्पड़ व मुक्के मार रहे हैं। वहीं, हेलमेट से भी वार किए गए हैं। दोनों पक्षों के युवकों को कुछ लोग शांत कराने व झगड़ा बंद कराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करने में लगे हैं। इस घटना में एक बाइक सवार के सिर पर चोट लगी और उसके सिर से खून भी बहने लगा। हाईवे पर हुए झगड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी हुई है। इससे हाईवे पर जाम लग गया। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में जांच कराई जा रही है। देखा जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर कब व किसने अपलोड किया है। उसी आधार पर वीडियो के बारे में पता चल सकेगा कि यह किस दिन व जगह का वीडियो है। फिलहाल मामले को लेकर अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें