संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार को सुबह से ही धूप तेज रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 9.9 रहा। दिन में तेज धूप के कारण लोगों ने हल्के कपड़ों में बाहर नजर आए। दोपहर के समय धूप में खड़े रहना भी असहज महसूस से होने लगा है। हालांकि सुबह और शाम चलने वाली हवाओं ने मौसम में ठंड का एहसास बना हुआ है।
सुबह की सैर पर निकले लोगों को ठंड का ज्यादा असर महसूस हुआ जबकि शाम ढलते ही फिर से ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन गर्म होने लगेंगे। ऐसे में लोगों को सलाह दी जा रही है कि मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए सेहत का विशेष ध्यान रखें और सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनना जारी रखें।