जान से मारने की धमकी दी
अर्बन एस्टेट सेक्टर-40 निवासी राकेश चुटानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे उसने पिंजरे में बंद एक चूहे को सड़क पर छोड़ा था। इस पर पड़ोस में रहने वाले बीके भारद्वाज ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर गला पकड़कर मारपीट की। पड़ोसी पिता-पुत्र ने पीड़ित युवक को भविष्य में सड़क पर चूहा छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। जांच अधिकारी पुरुषोत्तम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया गया है। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।