पालम विहार सेक्टर-110 निवासी जय कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 सितंबर को उसके बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने तीन बार में 20 हजार रुपये, 79,999 रुपये और 99,999 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसके बारे में उसके मोबाइल पर कोई मैसेज या ओटीपी नहीं आया। जब उसने बैंक खाते को देखा तो उसको तीन बार में 1,99,998 रुपयों का अनाधिकृत लेनदेन किया हुआ था। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर बैंक खाते से निकाले रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
फरीदाबाद में जालसाजों ने 7 लोगों से ठग लिए 7.18 लाख रुपये
साइबर ठगों ने जिले के अलग-अलग इलाके में रहने वाले 7 लोगों से 7.18 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत देने वालों में एक युवती भी शामिल है। आरोपियों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क, पार्ट टाइम जॉब, क्रेडिट कार्ड पर ऑफर, नौकरी दिलाने का झांसा समेत अन्य बहाने से ये ठगी की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ पुलिस ने सभी शिकायतों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।