फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस ने गुरुग्राम के खुशबू चौक पर कार को टक्कर मार दी। टक्कर से कार लगभग 35 फीट दूर जाकर गिरी। इस हादसे में कार चालक घायल हो गया, जबकि उसके पिता की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गाजियाबाद के गांव फटियाबाद निठौरा निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के साथ बीते बुधवार को कार में गुरुग्राम के सेक्टर-43 में अपने बड़े भाई रोहित से मिलने जा रहा था। मोहित कुमार ने बताया कि जब वे खुशबू चौक के पास पहुंचे तो फरीदाबाद से गुरुग्राम की तरफ आने वाली सड़क पर आ रही हरियाणा राज्य परिवहन की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार व लापरवाही से कार में बांये तरफ टक्कर मार दी। इससे कार लगभग 35 फीट दूर जाकर गिरी। चालक बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया। मोहित के पिता भीम सिंह को इलाज के लिए डीएलएफ फेज-3 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच अधिकारी आशीष ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कार को टक्कर मारने वाली फतेहाबाद डिपो की रोडवेज बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया है। बस के चालक को बुलाया गया है ताकि उसके बयान दर्ज कराकर कार्रवाई शुरू की जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें