संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेरा खुरमपुर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय नेशनल रोल प्ले एंड फोक डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्लस्टर स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा आठ और नौ के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक वर्ग के विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में लोक नृत्य और अभिनय समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। अब यह टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेगी।
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, डीआरयू विंग इंचार्ज अरुण कुमार राघव, जिला कार्यक्रम नोडल राम किशन वत्स, खंड कार्यक्रम नोडल सतपाल, मुख्य अध्यापक सतपाल, सुनील शास्त्री, राजवीर, जितेंद्र कुमार और निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।