लघु सचिवालय के सामने कृषि कानून के विरोध में धरना प्रदर्शन करते किसान।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों ने निर्णय लिया है कि पातली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। इसके लिए किसानों ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। दूसरी ओर किसान आंदोलन को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। पातली के अलावा आसपास के थानों की पुलिस को भी आंदोलन पर नजर रखने के लिए मौजूद रहेगी।
खुफिया टीम भी बुधवार को पूरे दिन आंदोलनकारी किसानों के बारे में जानकारी लेती रही। धरनास्थल पर किसान नेता संतोष सिंह ने कहा कि सरकार कितना भी आंदोलन दबाने की कोशिश करें। हम तीन कृषि कानून को वापस कराए बिना धरना और आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून छोटे और गरीब किसान का अस्तित्व समाप्त करने वाले हैं।