फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीमा कंपनी की ओर से दिए गए मुआवजे से किसान नाखुश

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से खराब हुई थी बाजरा व कपास की फसल, नुकसान का पूरा मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। अत्यधिक वर्षा से क्षेत्र के किसानों को बाजरा और कपास की फसलों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं, बीमा कंपनी की ओर से दिए गए मुआवजे से प्रभावित किसान नाखुश हैं। प्रभावित किसानों ने मार्किट कमेटी के चेयरमैन दौलतराम सैदपुर के कार्यालय पहुंचकर नुकसान का पूरा मुआवजा दिलवाने की मांग की है।
मांग पत्र में किसानों ने आरोप लगाया है कि फसल बीमा के नाम पर एचडीएफसी एग्रो बीमा कंपनी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जहां सर्वे में 50 से 80 प्रतिशत तक फसल नुकसान दर्ज किया गया, किंतु बीमा कंपनी ने कथित रूप से सर्वे रिपोर्ट में हेराफेरी कर किसानों को केवल 5 से 10 प्रतिशत मुआवजा दिया। फसल खराब होने के बाद कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीम द्वारा खेतों में जाकर सर्वे किया गया था। सर्वे के दौरान नुकसान का आंकलन मौके पर किया गया और किसानों को भरोसा दिलाया गया कि उन्हें वास्तविक नुकसान का मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामले को लेकर किसानों ने डीसी ऑफिस गुरुग्राम और डीडीए ऑफिस गुरुग्राम में भी लिखित शिकायत दी। वर्ष 2025 में इस संबंध में बैठक भी करवाई गई लेकिन आज तक न तो किसानों को संतोषजनक जवाब मिला और न ही सही मुआवजा दिया गया। इससे किसानों में भारी रोष है। मार्केट कमेटी चेयरमैन दौलतराम ने आश्वासन दिया है कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सर्वे रिपोर्ट में 50-80 प्रतिशत नुकसान दर्ज है, तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस पूरे प्रकरण को जिला प्रशासन, कृषि विभाग और बीमा कंपनी के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। शिकायत करने वाले किसानों में मनीष, प्रदीप, केशव, कृष्ण, सतेंद्र, रविन्द्र, यशपाल, उमेद, समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें