फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कासन गांव में कब्जा करके बनाए गए मकान को किया ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मानेसर की 200 गज जमीन पर बनाया था मकान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को आईएमटी मानेसर थाना के अंतर्गत कासन गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाए मकान को ध्वस्त किया। अपराधी संजय उर्फ संजू ने कासन गांव में नगर निगम गुरुग्राम की 200 वर्ग गज जमीन पर मकान बनाया हुआ था। संजय उर्फ संजू के खिलाफ मादक पदार्थ बेचने के तहत आईएमटी मानेसर थाने में वर्ष 2019 व वर्ष 2023 में दो मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, कासन गांव निवासी संजय उर्फ संजू एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो लंबे समय से अवैध मादक पदार्थ बेचने की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस की ओर से एकत्रित की गई सूचनाओं व तथ्यों में सामने आया कि आरोपी संजय उर्फ संजू ने कासन गांव में खसरा नंबर 270 में नगर निगम मानेसर की करीब 200 वर्ग गज सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके मकान बना रखा है। इस मकान से संजय को अनैतिक व अनुचित लाभ प्राप्त हो रहा था। बृहस्पतिवार को नगर निगम मानेसर के टाउन प्लानर अधिकारी संजय शर्मा, आईएमटी मानेसर थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान व पुलिस टीम और नगर निगम के अधिकारियों मौजूद रहे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिसबल मौके पर तैनात रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे अपराधियों की पहचान करके सूची बनाई है, जोकि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हुए अवैध व अनैतिक तरीकों से संपत्ति अर्जित करते हैं। अपराधियों के खिलाफ उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित करके उन्हें ध्वस्त किया जा रहा है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन


-
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
गुरुग्राम। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए फर्रुखनगर, सोहना और सेक्टर-50 क्षेत्र में व्यापक तोड़फोड़ अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान कई अवैध निर्माण, डीपीसी, बाउंड्री वॉल और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। पूरे अभियान में पुलिस बल की मौजूदगी में शांति व्यवस्था बनाए रखी गई। प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी को फर्रुखनगर क्षेत्र में थाना सेक्टर-10ए पुलिस के सहयोग से गांव साढ़राना की राजस्व भूमि में विकसित दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। यह कॉलोनियां करीब 1.5 एकड़ और तीन एकड़ क्षेत्र में फैली हुई थी। यहां 40 डीपीसी, तीन बाउंड्री वॉल, एक पक्का ढांचा और पूरा डब्ल्यूबीएम रोड नेटवर्क ध्वस्त किया गया। वहीं, 29 जनवरी को सोहना खंड में थाना सिटी सोहना पुलिस की मौजूदगी में करीब 4.1 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी को हटाया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें