फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आंदोलन का रास्ता छोड़ फसलें संभालें किसान : सुधीर सिंगला

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विधायक सुधीर सिंगला ने प्रधानमंत्री के संदेश के बाद किसानों से आंदोलन खत्म करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं। उन्हें समझने की जरूरत है। देश के नौ करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रुपये वितरित करके सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है कि वह किसान हित में काम कर रही है।
विज्ञापन

विधायक ने अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों से संपर्क कार्यक्रम देखा। इस दौरान अमित गोयल, अशोक गुप्ता, अभिषेक गौड़, जगत बेदी, अमित तंवर, सीता राम सिंघल, जतिन उपाध्याय, कपिल अग्रवाल, मोनू तंवर और आरपी सिंह आदि भी मौजूद थे। इस मौके पर सिंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत दी गई आर्थिक सहायता से किसानों को राहत मिलेगी। वे फसली सीजन में हो रहे खर्च में इस राशि को काम में लेेंगे। उन्होंने कहा कि खेतों में हाड़ तोड़ मेहनत करने के बाद किसान को अपनी फसल बेचने में पसीना बहाना पड़ता रहा है। यहां तक कि उनकी फसल तक खराब हो जाती है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का हित देखकर तीन कानून उनके हक में लागू किए हैं, लेकिन विपक्ष के नेता सरकार की इस नीति को पचा नहीं पा रहे है। उन्होंने किसानों को ढाल बना लिया है। इस कारण किसानों को स्थिति समझनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें