फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य राज्यों के किसानों के आज पहुंचने की संभावना

विज्ञापन
गुरुग्राम पचगांव पर किसानों को रोकने लिएतैनात पुलिसबल- पंकज जी की खबर। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-जयपुर हाइवे जाम करने के लिए पंजाब एवं राजस्थान के किसानों ने कूच कर लिया है। वहीं अन्य जगहों से किसानों के रविवार को आने की संभावना है। इस सूचना के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब, राजस्थान व राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसानों का जत्था दिल्ली-जयपुर हाइवे जाम करने के लिए निकल चुका है। खेड़कीदौला टोल पर हिरासत में लिए गए पंजाब से आए किसान मेजर सिंह ने बताया कि कृषि विधेयकों को वापस लिए जाने से कम किसानों को कुछ भी मंजूर नहीं है। सरकार ने यदि किसानों की बात नहीं मानी तो आगामी दिनों में प्रदर्शन और भी उग्र होगा। रविवार को हर हाल में किसान हाइवे जाम करेंगे। बताया जा रहा है कि किसान कई जगह नाके लगे होने के कारण शनिवार को जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सके, लेकिन रविवार को उनके प्रवेश करने की संभावना है। वहीं पुलिस को किसान संगठनों से संकेत मिले है कि उनको जहां रोका जाएगा, वहीं प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने रविवार के लिए योजना तैयार की है। एसीपी व डीसीपी स्तर के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है। नूंह, रेवाड़ी व झज्जर के इलाकों से गुरुग्राम सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। कापड़ीवास में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें