फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़कीदौला टोल पर रोकी पंजाब के किसानों की कार

विज्ञापन
गुरुग्राम पचगांव पर किसानों को रोकने लिएतैनात पुलिसबल- पंकज जी की खबर। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के शनिवार को दिल्ली-जयपुर हाइवे जाम करने के एलान के बाद पुलिस पूरे दिन अलर्ट रही। इस दौरान खेड़कीदौला टोल पर पंजाब से कार से आ रहे पांच किसानों को हिरासत में ले लिया गया। जिन्हें दूसरी जगह लेजाकर छोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर किसी भी जगह धरना-प्रदर्शन और जाम नहीं किया गया। किसान संगठनों के ऐलान के मद्देनजर इलाके के किसान, सामाजिक, श्रमिक व अन्य संगठनों के अलावा राजनीतिक दलों ने झाड़सा 360 खाप की अगुवाई में हाईवे जाम करने का निर्णय लिया था। उन्होंने शुक्रवार को तय किया था कि सरहोल बॉर्डर पर जाम लगाएंगे। इसके अलावा खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर भी धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके मद्देनजर जिला पुलिस शनिवार सुबह से ही हाईवे पर सतर्क हो गई और सभी प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। इन स्थानों पर पुलिस के अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन ने नियुक्त किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। इन स्थानों पर पुलिस प्रत्येक वाहन पर नजर रख रही थी। खासकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर पुलिसकर्मियों की विशेष नजर देखी गई। इसी बीच जिले में पुलिस की तमाम सख्ती के बावजूद पंजाब से आ रहे पांच किसान एक कार के माध्यम से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक पहुंचने में कामयाब रहे। यहां पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पंजाब से आए किसानों ने पुलिस को बताया कि रविवार को पंजाब व राजस्थान से हजारों किसानों का जत्था दिल्ली कूच करेगा। वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं ने बताया कि जिले से पर्याप्त समर्थन नहीं मिलने के कारण हाईवे जाम करने का फैसला टाल दिया गया।

गुरुग्राम खेड़कीदौला टोलपर किसानों की गाड़ी को पुलिस ने रोका - पंकज जी की खबर।- फोटो : Gurgaon

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें