फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के नुकसान की होगी भरपाई : बिमला चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की फसल जलने की घटना के बाद किसानों से मिलीं विधायक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। खोड़ गांव में गेहूं की फसल जलने की घटना के बाद पटौदी की विधायक बिमला चौधरी किसानों से मिलने खेतों में पहुंची। बुधवार को बिजली का तार टूटकर गिरने से करीब 40 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। इस नुकसान से किसानों को भारी झटका लगा है।
विज्ञापन




विधायक ने मौके पर पहुंचकर किसानों का हाल जाना और उनका दुख साझा किया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उन्हें उनकी फसल का पूरा मुआवजा दिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर इस मामले को उठाएंगी और किसानों के नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। इस दौरान विधायक ने एसडीएम दिनेश लुहाच को घटना की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि जल्द से जल्द मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें