फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किसानों ने सरसों का संग्रहण करना शुरू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। मार्च के अंत में क्षेत्र के लगभग 25 प्रतिशत सरसों उत्पादक किसानों ने सरसों का स्टॉक (संग्रहण) करना शुरू कर दिया है। इसके पीछे मुख्य कारण खुले बाजार में सरसों का दाम सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से ऊपर होना बता रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में भगवती चरण, रामबीर, राजेन्द्र, महेन्द्र, सुरेन्द्र, नरेश, बाबूलाल व अन्य किसानों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में सरसों के भाव और अधिक बढ़ेंगे, इसलिए वे अपनी फसल को तुरंत कम दाम पर बेचने के बजाय स्टॉक कर रहे हैं। दूसरा कारण मौसम में आए दिन खराबी भी है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो गई है और निजी खरीदार एमएसपी (जो ₹6200-6250 के आसपास है) से अधिक रेट पर खरीद रहे हैं। ऐसे में आगे सरसों के भाव अच्छे खासे मिलने की उम्मीद है। उम्मीद है कि इस बार सरसों 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें