फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों से किसानों की दशा खराब होगी : योगेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानूनों से किसानों की दशा खराब होगी : योगेंद्र यादव
विज्ञापन

गुरुग्राम। बाजरा बेचने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर उनका पूरा बाजरा नहीं खरीदा जा रहा है, वहीं कम बाजरा लाने पर उन्हें मंडी में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बाजरा लाने के बारे में समय पर सूचना नहीं दी जा रही है। इसके अलावा उन्हें टोकन लेने में भी दिक्कत हो रही है। यह समस्या फर्रुखनगर एवं जाटौली अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को किसानों ने स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव के समक्ष रखी। योगेंद्र यादव बृहस्पतिवार को किसानों की समस्या जानने के लिए फर्रुखनगर व जाटौली अनाज मंडी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात करके उनकी समस्या का पता किया। किसानों ने बताया कि उनका बाजरा खरीद लिया गया है, लेकिन उनके बैंक खाते में एक रुपया भी जमा नहीं कराया गया है। वहीं कई किसानों ने बताया कि उन्होंने पांच एकड़ का रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन दो एकड़ का ही बाजरा खरीदा गया।
इस मौके पर योगेंद्र यादव ने कहा कि वह किसानों की दशा एवं दिशा से वाकिफ है। इस संबंध में सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए मंडियों में पहुंच रहे हैं। तीनों कृषि कानून के तहत कार्य शुरू होने पर किसानों की दशा एवं दिशा बेहद खराब हो जाएगी। इसके बावजूद पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल के वंशज ऐसे कानून की ढाल बन रहे हैं, जबकि इन कानून के पक्ष में एक भी किसान संगठन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि कानून आने वाले समय में किसानों को बिल्कुल बर्बाद कर देगा एवं मंडी का सिस्टम इस कानून से दो-तीन साल के अंदर खत्म हो जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट दीपक पटौदी, एडवोकेट जेसी यादव, दीपक लांबा, सपन खोला, शशी यादव, रणबीर यादव आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें