फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने धरनास्थल पर मनाई कबीर जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजीव चौक के पास कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का धरना जारी रहा। बृहस्पतिवार को किसानों ने धरनास्थल पर संत कबीर दास की जयंती मनाई। किसानों ने कहा कि कबीर दास ने सभी धर्मों व जातियों को एक माना था। उसी प्रकार किसान व मजदूर एक हैं। उनकी कोई जाति नहीं है। दोनों अपने हितों को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार से अपील की कि किसान व मजदूरों की सभी मांगों को पूरा किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने कहा कि संत कबीर ने पूरी दुनिया को प्रेम, भाईचारे एवं समानता का संदेश दिया। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने जबरदस्ती जनता पर तीन काले कानून थोप दिए हैं, जिससे पूंजीपतियों का पोषण होगा और किसान, मजदूर, गरीब आदमी का शोषण होगा।
उन्होंने कहा कि तीनों काले कानूनों के विरोध में 26 जून को देशभर के राजभवनों के बाहर खेती बचाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत धरने दिए जाएंगे। धरनों से पहले रोष मार्च निकाला जाएगा। तीनों काले कानूनों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम राज्यपालों को रोष पत्र भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा के किसान पंचकूला में एकत्र होकर चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन तक रोष मार्च निकालेंगे और राजभवन के बाहर धरना देंगे तथा बाद में राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को रोष पत्र सौंपेंगे।
विज्ञापन

धरने को एसएल प्रजापति, धर्मबीर, मुकेश डागर, सतीश मराठा, डॉ. सारिका वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जयप्रकाश रेहडू अनिल पंवार, बलवान सिंह, योगेश्वर, रमेश, नवनीत, फूल कुमार सहित काफी संख्या में किसान व अन्य संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें