फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों का मंच बन गया है किसान आंदोलन : अनिल विज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदेश के गृह व स्वास्थ्य मंत्री ने किसानों से 6 फरवरी को किए जाने वाले चक्का जाम को रद्द करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दुनिया की बड़ी से बड़ी समस्याएं भी बातचीत के जरिए हल होती हैं और बातचीत के लिए हमारी सरकार तैयार है। गृह मंत्री बृहस्पतिवार को कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ करने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम व किसान आंदोलन के मुद्दे पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्षी दलों पर किसान आंदोलन की आड़ में राजनीतिक हित साधने का आरोप लगाया। गृह मंत्री विज ने कहा कि किसान आंदोलन को राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। यह किसान मंच न होकर अब राजनीतिक दलों का मंच बन गया है। सभी राजनीतिक दलों के नेता किसान धरने में जाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली हिंसा में शामिल दीप सिद्धू के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दल मुद्दे का हल नहीं होने देना चाहते। विपक्षी दल हर वो कदम उठाना चाहते हैं, जिससे सरकार व किसानों में तनाव बना रहे।
बातचीत के लिए सरकार तैयार : विज
गृह मंत्री ने कहा कि दुनिया में बड़ी-बड़ी समस्याएं, अंतरराष्ट्रीय समस्याएं बातचीत के जरिए हल होती हैं और किसानों से बातचीत के लिए हमारी सरकार हमेशा तैयार है। प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि बातचीत के लिए किसान नेताओं को आगे आना चाहिए। प्रजातंत्र में धरना-प्रदर्शन का सबको अधिकार है लेकिन इस बात की चिंता जरूर करनी चाहिए कि हम अपने अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए दूसरों के अधिकारों का हनन न होने दें। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के कारण आम जनता को दुख व तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें