फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फरीदाबाद यूनाइटेड की टीम 3 विकेट से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
63 रन बनाने वाली अनन्या बनी मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर- 63 स्थित द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी के मैदान पर बुधवार को द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी और फरीदाबाद यूनाइटेड के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें फरीदाबाद यूनाइटेड की टीम ने द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी की टीम को 3 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी 32.4 ओवर में 252 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरीदाबाद यूनाइटेड की टीम 39.5 ओवर में 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन


द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी की कनक ने 56, भव्या ने 36 और मिताली ने नाबाद 54 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में भावना, नंदनी, मिराया और कशिश ने 2-2 विकेट लिए। फरीदाबाद यूनाइटेड की ओर से अनन्या ने 63, मीनाक्षी ने 45 रन बनाए। गेंदबाजी में हैपी और अंजलि को 2-2 विकेट मिले। शानदार प्रदर्शन करने पर अनन्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें