फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रीमोनियल साइट पर संपर्क कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अन्य मामले में आरोपी पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित, एक मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेट्रीमोनियल साइट पर युवती से संपर्क कर शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक अन्य भी मामला दर्ज है, जिसमें गिरफ्तारी को लेकर आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
5 दिसंबर 2025 को खेड़कीदौला थाने में एक युवती ने शिकायत दी थी कि उसने शादी के लिए मेट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल बनाया था। साइट पर उसका संपर्क नदीम खान से हुआ था। आरोपी ने पीड़ित युवती को मिलने के बहाने सेक्टर-86 स्थित अपने फ्लैट पर बुलाया। आरोपी ने शादी की बात कहकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में नदीम ने शादी से इनकार कर दिया व संपर्क भी तोड़ लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी नदीम उर्फ नदीम खान (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।
विज्ञापन

आरोपी नदीम से पूछताछ में पता चला कि वह गुरुग्राम में फ्लैट व कमरे किराये पर दिलाने (ब्रोकर) का काम करता है। वह मेट्रीमोनियल साइट्स के माध्यम से लड़कियों से संपर्क करता है और शादी की बात कहतर उनका शारीरिक शोषण करता है। इस मामले में भी आरोपी नदीम ने मेट्रीमोनियल साइट (जीवनसाथी डॉट कॉम) के माध्यम से पीड़ित युवती से मिला था व शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी नदीम एक अन्य मामले में भी वांछित था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने से संबंधित एक मामला गुरुग्राम में पहले भी दर्ज है।
विज्ञापन



खेड़कीदौला थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण ने बताया कि आरोपी नदीम उर्फ नदीम खान को 17 मार्च को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से दुष्कर्म मामलों सहित अन्य वारदातों के बारे में जानकारी हासिल जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें