फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद बना चैंपियन

Mon, 15 Sep 2025 07:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय हरियाणा ओपन स्टेट जोनल क्लब रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में झटके सर्वाधिक पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के बालियावास स्केटिंग रिंक पर हरियाणा ओपन स्टेट जोनल क्लब रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के छह जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में फरीदाबाद चैंपियन बना।

इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें छह वर्ष से कम, छह से आठ, आठ से 10, 10 से 12, 12 से 15, 15 से 18 तथा 18 वर्ष से ऊपर के खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों ने ट्रैक पर स्पीड और स्किल का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन




समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि डेविड ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न सिर्फ बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाती हैं, बल्कि राज्य को भविष्य के चैंपियंस भी देती हैं। इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के खिलाड़ियों ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और सर्वाधिक पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। फरीदाबाद ने अधिकतम अंक जुटाकर बाकी जिलों को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन



गुरुग्राम सहित अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने भी इस मुकाबले में शानदार खेल दिखाया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजन समिति ने कहा कि आने वाले वर्षों में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें